फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   village,accident,police,truck,driver

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Mon, 08 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
village,accident,police,truck,driver
बांदा। ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के करिया नाला बाइपास की है। कनवारा गांव निवासी रजनीश तिवारी का बेटा शिवम (21) व पड़ोसी आशुतोष बाइक में भूरी गांव गए थे। सोमवार की सुबह वापस गांव आते समय करिया नाला के पास शिवम शौच के लिए नीचे उतर गया और आशुतोष बाइक में बैठा रहा।
विज्ञापन

शौच से वापस बाइक के पास आते समय शिवम को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
बालू खदानों में ग्रामीणों का प्रदर्शन
बांदा/अतर्रा। खप्टिहा कलां बालू खदान खंड 100/1 में सोमवार को गांव की कई महिलाओं ने ऊषा निषाद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। खेत और पर्यावरण बचाने की मांग की। कहा कि उनके खेतों से जबरन बालू निकाली जा रही है। प्रतिबंधित मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। नदी में गहरे गड्ढे होने से डूबने की घटनाएं हो सकती हैं। किसानों ने पैलानी एसडीएम को फोन पर सूचना दी और शिकायत की। उधर, अतर्रा तहसील के महुटा गांव में ग्रामीणों ने बागै नदी किनारे प्रदर्शन कर नदी व खेत बचाने की मांग की। गांव के बद्री पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम जेपी यादव ने कहा कि पुलिस के साथ राजस्व कर्मियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
शपथ ग्रहण आज
अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में नवनियुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार (9 फरवरी) को प्रतिरक्षा अध्ययन विभाग कक्ष में होगा। प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहेंगे। (संवाद)
---------------------
फोटो परिचय-20-कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली
बांदा। पीतांबरा पीठ (नागा बाबा आश्रम, राजघाट रोड) में सोमवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की शुरुआत के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रधारी महिलाएं और पुरुषों ने सिर पर कलश धारण किए। कई स्थानों पर स्वागत हुआ। कथा व्यास पंडित अभिषेक कृष्ण अवस्थी हैं। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, संतोष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहीं। 15 फरवरी को कथा का समापन व 16 को भंडारा होगा। (संवाद)

---------------
किशोर की जमानत मंजूर
बांदा। शहर के परशुराम तालाब स्थित एक लाज से 31 अक्तूबर 2020 की शाम किशोर के अपहरण के किशोर उम्र आरोपी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ने सशर्त मंजूर कर ली। अर्जी आरोपी की मां ने दी थी। पूर्व में एसीजेएम अदालत से अर्जी खारिज हो चुकी थी। आरोपी की पैरवी अधिवक्ता यदुनाथ सिंह गौतम ने की। (संवाद)
बांदा में आज
-----------
- अखबार वितरक संघ का जीआईसी मैदान में मतदान सुबह 10 बजे से।
- सिंचाई बंधु समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजेे।
- पवैया गांव (बबेरू) में हुई बालिका हत्या के विरोध में बुंदेलखंड इंसाफ सेना का ज्ञापन सीओ कार्यालय में दोपहर 12 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed