फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vidya Bhushan became the president and Rajesh Kumar became the minister

Banda News: विद्या भूषण अध्यक्ष और राजेश कुमार बने मंत्री

Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bhushan became the president and Rajesh Kumar became the minister
बीआरसी बबेरू में नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारी। - फोटो : स्रोत संघ
बांदा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बबेरू ब्लाॅक इकाई का सोमवार को चुनाव हुआ। इसमें डॉ. विद्याभूषण सिंह अध्यक्ष व राजेश कुमार वर्मा मंत्री निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र बबेरू सभागार में सोमवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र व पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम द्विवेदी, चुनाव अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने नामांकन पत्र जमा कराए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण अध्यक्ष पद पर डाॅ. विद्याभूषण सिंह (पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट कुचेंदू) तथा मंत्री पद पर राजेश कुमार वर्मा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय सातर) निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पुष्पराज सिंह चुने गए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष डॉ. केतराम पाल ने सभी को शपथ दिलाई। एक सप्ताह के अंदर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुभाष चंद्र पटेल,रामेश्वर कुशवाहा, प्रमोद कुमार द्विवेदी, रवि करण सैनी, बुद्धराज वर्मा, नरेश कुमार पांडेय, जय करण सिंह यादव, रामचंद्र यादव, उमेश वर्मा, मुस्ताक, प्रताप नारायण गुप्ता, शोएब अख्तर, शैलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed