फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vehicles will run in Bundelkhand Expressway in June

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में जून में दौड़ेंगे वाहन

Sun, 17 Apr 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run in Bundelkhand Expressway in June
Vehicles will run in Bundelkhand Expressway in June - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जून में वाहन दौड़ने लगेंगे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी यह दावा किया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। जबकि अभी बांदा और चित्रकूट में एक्सप्रेस-वे का काफी काम बाकी है। वहीं, इटावा की तरफ काम का लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को रखी थी। कार्यदायी संस्था यूपीडा ने 296.07 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का तेजी से काम किया है। सात जनपदों से गुजर रहे इस एक्सप्रेस-वे को मौजूदा भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए इस पर नजर रखी। सरकार की मंशा थी कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पूर्व एक्सप्रेस-वे को चालू कर दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीडा को दिसंबर (2021) में इसे चालू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

चुनाव बाद अब फिर एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी लाई गई है। हाल ही में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम 91.06 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष काम मई या जून के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन कराया जाएगा। हालांकि मंत्री की यह घोषणा धरातल पर उतारने के लिए कार्यदायी संस्था को काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे। एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर कुदरैल (इटावा) की तरफ निर्माण कार्य लगभग खत्म होने को है, लेकिन शुरूआती छोर गोंडा (चित्रकूट) से लेकर बांदा और हमीरपुर आदि जनपदों में अभी काफी काम बाकी है। एक्सप्रेस-वे जून तक चालू करने के लिए यहां युद्धस्तर पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड से दिल्ली पांच घंटे में
बांदा। आमतौर पर संपर्क मार्गों के लिए भी तरसने वाले बुंदेलखंड में 4 से 6 लेन का अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड के लोग पांच घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। एक्सप्रेस-वे में डिफेंस कॉरिडोर, पेट्रोल पंप, शौचालय इत्यादि की सुविधाएं रहेंगी। यह एक्सप्रेस-वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से कॉरिडोर से जुड़ जाएगा।
बुंदेलखंड में एक्सप्रेस-वे एक नजर में-
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में शामिल जनपद : चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा।
एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई : यह चार लेन का है, बाद में इसे छह लेन तक किया जाएगा। इसके राइट ऑफ-वे की चौड़ाई 110 मीटर है। एक्सप्रेस-वे की एक ओर 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जा रही है, ताकि आसपास के गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।

एक्सप्रेस-वे में पड़ने वाली मुख्य नदियां : बागेन, केन, श्यामा, चंद्रावल, बिरमा, यमुना, बेतवा, सेंगर।
एक्सप्रेस-वे का ढांचा : कुल चार रेलवे ओवरब्रिज। 14 बड़े पुल। छह टोल प्लाजा। सात रैंप प्लाजा। 266 छोटे पुल। 18 फ्लाई ओवर। एक्सप्रेस-वे को छह पैकेजों में बांटा गया है। अलग-अलग कंपनियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed