फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vehicle thieves stole the car full of ration of Kavadias

Banda News: वाहन चोरों ने कावड़ियों की राशन से भरी कार की चोरी

Sun, 20 Jul 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thieves stole the car full of ration of Kavadias
कार के साथ खड़े झांसी के कावंड़िया। - फोटो : स्वयं
बांदा। मंदिर के बाहर राशन व अन्य सामान से भरी कावंड़ियों की कार चोर ले उड़े। सुबह होने पर कावंड़ियों ने देखा तो उनकी कार नदारद मिली। उन्होंने भूरागढ़ चौकी में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रयागराज से कांवड़ लेकर झांसी जा रहे 16 यात्रियों का जत्था झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर स्थित मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव पहुंचा। यहां भूरागढ़ गांव स्थित संतोषी माता मंदिर के बाहर राशन व अन्य सामान से भरी कार को खड़ी कर दी। रविवार को तड़के नींद खुलने पर कावड़ियों की कार गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कार का कुछ पता नहीं चला। कांवड़ियों के जत्थे ने भूरागढ़ चौकी में सामूहिक तहरीर देकर घटना बताई।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल कांवड़ यात्री युवराज व धीरेंद्र ने बताया कि कार में राशन के साथ अन्य सामान रखा था। कांवड़ियों के जत्थे ने चौकी पुलिस से चोरी हुई कार को जल्द बरामद किए जाने की मांग की।उधर, कांवड़ियों की कार चोरी होने की खबर से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह व भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही चोरी गई कार बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed