{"_id":"57a8cfdd4f1c1bb461ee489b","slug":"vehicle-collision-deaths-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ffg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के सहूरपुर गांव निवासी विजय पाल सिंह (55) रविवार की रात दोस्त से मिलने आए थे।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं जाते समय किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। चौकी पुलिस जिला अस्पताल लाई और डायरी में पता और फोन नंबर देखकर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पुत्र आलोक ने बताया कि बुवाई के लिए अरहर का बीज लेने आने की बात फोन पर बताई थी। मृतक के नाम पर 35 बीघा जमीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी रोहित (24) पुत्र रमेश व रमाकांत (28) पुत्र कृष्ण गोपाल रविवार की रात तिंदवारी से गांव जाते समय गोखरही संपर्क मार्ग पर कीचड़ में बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
एक अन्य खबर में अर्दली बाजार, कटरा निवासी पप्पू शिवहरे (42) पुत्र भगवानदास रविवार की रात दुकान से घर जाते समय स्कूटर का टायर फटने से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।