{"_id":"676ef26114a11910750f74e9","slug":"veeras-team-won-in-kabaddi-and-palis-team-won-in-volleyball-banda-news-c-212-1-bnd1004-119917-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कबड्डी में वीरा और वॉलीबॉल में पाली की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कबड्डी में वीरा और वॉलीबॉल में पाली की टीम जीती
विज्ञापन
बबेरू। विकास खंड कमासिन में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ग्राम वीरा ने कबड्डी व पाली ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
ग्राम बेर्रांव के कैलाशपति इंटर काॅलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग द्वारा ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश कुमार व खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच बालीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, गोला फेंक ,चक्का फेंक, लंबी कूद, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। जिसमें ग्रामीण खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में आदित्य, जूनियर में मनोज कुमार, बालिकाओं में हेमलता, जूनियर में मनोरमा और सब जूनियर बालिका वर्ग में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में ग्राम पंचायत बीरा तथा वॉलीबॉल में पाली की टीम विजेता बनी। गोला फेंक में प्रशांत, लंबी कूद में अभिषेक, चक्का फेंक में संत कुमार, बैडमिंटन में अभय सिंह व कुश्ती में कन्हैया सिंह ने बाजी मारी। ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। व्यायाम शिक्षक विनय सिंह, राजेंद्र यादव, जितेंद्र, आनंद सिंह गौतम, रामचंद्र, महेश यादव, राकेश कुमार, कमल यादव, अरविंद कुमार, उमानंद सहित अन्य उपस्थित रहे।