फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Veena Vadini Saraswati was worshiped in spring

वसंत की धूम, पूजी गईं वीणावादिनी सरस्वती

Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Veena Vadini Saraswati was worshiped in spring
वृद्धाश्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाते डीएम अनुराग पटेल। साथ में उनकी धर्मपत्नी प्रीति पटेल। - फोटो : BANDA
बांदा। वसंत पंचमी पर आयोजनों की धूम रही। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने पत्नी प्रीति पटेल व बच्चों संग वृद्धाश्रम में भगवान शिव की पूजा की और केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

पंडित रामप्रताप शुक्ला ने पूजन कराया। वृद्धों को केक, फल, मिष्ठान आदि बांटा। 75 प्लस मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, एसडीएम सौरभ, समाज कल्याण पर्यवेक्षक अवधेश गुप्ता, छात्रावास अधीक्षक जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में सरस्वती और वाद्य यंत्रों का पूजन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देवीदयाल ख्यालिया व प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही प्रधानाध्यापक आशा कुटार आदि शामिल हुईं। यशी व प्रियांशी ने वसंत उत्सव पर नृत्य पेश किया। शुभि नामदेव ने रोचक जानकारी दी। निदेशक रानी अंजू दमेले ने गुरुओं का तिलक कर श्रीफल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला क्लब ओल्ड द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर मां हंस वाहिनी की पूजा-अर्चना कर विद्या व सुख-समृद्धि की कामना की। सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष वसंत पंचमी के दिन क्लब का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

उपाध्यक्ष आशा सिंह ने सरस्वती प्रतिमा की आरती की। सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, निशा गुप्ता, नुपुर चौहान, गीता सेठ, सुनीता पटेल, प्रियंका भारद्वाज, अर्चना मेहरा, उमा गर्ग, प्रीति, पूजा, उमा, नीलम, शालू, नेहा, पूजा, लक्ष्मी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

वसंत उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं। संवाद

वसंत उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed