{"_id":"671146826c48f3ba790ec82e","slug":"vaidik-and-kajal-got-first-place-in-the-district-banda-news-c-212-1-bnd1006-116975-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वैदिक और काजल को जिले में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वैदिक और काजल को जिले में पहला स्थान
विज्ञापन
अतर्रा। नरैनी के विवेकानंद इंटर कॉलेज में जनपदीय खेल रैली में कस्बे के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र वैदिक दीक्षित ने भावगीत और चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा काजल ने प्राकृतिक दृश्य चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में वैदिक और काजल को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार और अरुण कुमार को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। उधर, सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा नीतू ने ऊंची कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करके चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण पांडेय और प्रबंधक आशीष पांडेय ने नीतू सहित पूनम, अंजना, सत्यम, शोभित, रवि, और प्रिंसिया को भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के शिक्षक सतीश भार्गव, शिवाकांत, राजा ओझा, सीता शुक्ला, प्रियंका वाजपेई, और रजनी यादव भी उपस्थित रहे। (संवाद)