फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   vagyanik tareke se kheti kare

वैज्ञानिक तकनीक से किसान करें खेती

Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
vagyanik tareke se kheti kare
बांदा। किसान परंपरागत विधि के इतर वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें। ताकि आय में बढ़ोतरी हो। यह बात सोमवार को वर्चुअल राज्य स्तरीय खरीफ गोष्ठी में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से कही। एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यहां के किसान भी मंत्री से रूबरू हुए।
विज्ञापन

मंत्री ने किसानों को कम पानी की साग-सब्जी, फल-फूल और मसाले की फसलों के उत्पादन की सलाह दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान देश की रीढ़ हैं। उसकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण होना चाहिए। अपर मुख्य सचिव कृषि ने किसानों को आश्वस्त किया कि जो भी सुझाव आएं, उनका भविष्य में ध्यान रखा जाएगा। संयुक्त कृषि निदेशक आरके सिंह ने कहा कि खरीफ की फसल को लेकर प्रदेश के जनपदों में खाद, बीज की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने चारों जिलों के कृषि रक्षा अधिकारियों सहित बांदा व हमीरपुर के उप कृषि निदेशक के रिक्त पद भरने की मांग की। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक (चित्रकूटधाम मंडल) उमेश कटियार, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह, सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू, अधिशासी अभियंता केन नहर, लघु डाल नहर, नलकूप, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां और किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed