फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vaccine and ear tagging to animals now in the village

पशुओं को टीका और ईयर टैगिंग अब गांव में ही

Sun, 19 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vaccine and ear tagging to animals now in the village
बांदा। पशुपालकों को अब गांव में ही पशु टीकाकरण और ईयर टैगिंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक हजार पशुओं पर एक वैक्टीनेटर व एक सहायक की नियुक्ति होगी। पशु पालन विभाग इन्हें ट्रेनिंग देगा। साथ ही प्रति पशु टीकाकरण के लिए तीन रुपये और ईयर टैगिंग के लिए ढाई रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन

पशु गणना के अनुसार जनपद में 471 ग्राम पंचायतों में पालतू पशुओं की संख्या 75 हजार है। ग्राम पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय न होने से किसानों को ब्लाक या जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इस दुश्वारी के चलते अधिकांश पशु टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इसी के मद्देनजर अब सरकार ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक वैक्टीनेटर व सहायक की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। यह गांवों में पशुओं का टीकाकरण व ईयर टैगिंग करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.आईएन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें विभागीय प्रशिक्षित पैरावेट व पशुमित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनके उपलब्ध न होने पर प्रेरक किसान को नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनका चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कमेटी द्वारा किया जाएगा। जिस ग्राम पंचायत में एक हजार से अधिक पशु हैं तो वैक्टीनेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed