फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Used to dig a pond 2000 plan

खेतों में 2000 तालाब खोदने की योजना शुरू

Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Used to dig a pond 2000 plan
कृषि विश्वविद्यालय में गमले के पौधे को पानी डालकर खेत-तालाब योजना की सांकेतिक शुरुआत करते प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद उर्फ पंडित सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड खेतों में 2000 तालाब खोदने की योजना बुधवार से शुरू हो गई। प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने यहां कृषि विश्वविद्यालय मेें पौधे के गमले में पानी भरकर इस योजना की सांकेतिक शुरुआत की। योजना के तहत बुंदेलखंड के सातों जिलों में ढाई-ढाई सौ तालाब खेतों में खोदे जाएंगे। इसमें आधा खर्च सरकार देगी। आधी लागत खेत मालिक किसान को लगानी होगी।

विज्ञापन


लगभग 22.60 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड में 2000 तालाब खेतों में खोदे जाएंगे। इनमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर और झांसी में ढाई-ढाई सौ और महोबा मेें 500 तालाब खोदे जाएंगे। कृषि मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय में इसकी शुरुआत की। खुदाई स्थल पर भूमि पूजन और और पौधे के गमले में पानी डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन तालाबों से खेतों को उपजाऊ बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिलहाल बुंदेलखंड में 2000 तालाब रखा गया है। किसान चाहेंगे तो इसे और बढ़ा दिया जाएगा। एक तालाब पर 1.5 लाख रुपये लागत आएगी। इसमें आधा पैसा किसानों को खर्च करना होगा। आधी रकम सरकार देगी। मशीन से भी तालाब खुदवाया जा सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को सोलर पंप भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि खेत-तालाब योजना बुंदेलखंड के लिए बहुत मुफीद है। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं। डीएम योगेश कुमार ने कहा कि इस योजना से 20 तालाब कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बनाए जा रहे हैं। शेष 230 तालाब खेतों में बनेंगे। इसके लिए किसान आवेदन करें। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कृषि मंत्री से कृषि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती और अन्य आवश्यक पदों की स्वीकृति की मांग की।  


विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रसार) डॉ. एनके वाजपेई ने कहा कि विश्वविद्यालय में खोदे जा रहे तालाब 22 मीटर लंबे और 20 मीटर चौड़े होंगे। साढ़े तीन से साढ़े चार मीटर गहराई होगी। तालाब में 1200 घन मीटर पानी का भंडार होगा। इससे एक हेक्टेयर की सिंचाई की जा सकेगी। इन्हेें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बनवाया जा रहा है। समारोह का संचालन कृषि संकाय के सह अधिष्ठाता डॉ. एलके गंगवार ने किया। सीडीओ आरके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, डीडी (कृषि) उमेशचंद्र कटियार, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार देवीदास, मीडिया समिति के हर्षत माधवराव मंडगे, राजेंद्र यादव, अनूप यादव, सुशील त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed