फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Urea rack arrived, DAP will come after two days

Banda News: यूरिया की रैक आई, दो दिन बाद आएगी डीएपी

Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Urea rack arrived, DAP will come after two days
बांदा। यूरिया की रैक बांदा आ गई है हालांकि, डीएपी की रैक आने में दो दिन का समय है। जिलाधिकारी ने डीआरएम को पत्र भेजकर जल्द डीएपी की रैक बांदा भेजने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में यूरिया व डीएपी की किल्लत के चलते जिलाधिकारी ने दो रैक यूरिया व डीएपी की मांग की थी। 1323 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक रेलवे स्टेशन में आ गई है। हालांकि, उससे 523 मीट्रिक टन चित्रकूट भेजी जाएगी। बताया कि यूरिया को सीधे रेलवे स्टेशन से समितियों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, डीएपी की रैक दो दिन में बांदा आ जाएगी। डीआरएम रेलवे ने बताया कि डीएपी की रैक पारादीप से चल दी है। 11 नवंबर को उसके बांदा पहुंचने की संभावना है। कहा कि जैसे ही डीएपी की रैक बांदा आती है तो उसे सीधे स्टेशन से समितियों में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने भी डीआरएम को जल्द डीएपी की रैक बांदा पहुंचाने के लिए पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि सहकारी समितियों में नैनो डीएपी 500 मिली की बोतल उपलब्ध है। किसान बीज का शोधन करके गेहूं व दलहन की बुआई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed