फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Upset by his wife going to her parents' house, the young man committed suicide by hanging himself

Banda News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 02 Oct 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Upset by his wife going to her parents' house, the young man committed suicide by hanging himself
बांदा। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच चार महीने से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुमान गंज निवासी श्यामबाबू (24) ने मंगलवार को सुबह घर के कमरे में रस्सी से छप्पर की कड़ी से फंदा लगा लिया। बड़े भाई रामबाबू ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बड़े भाई ने बताया कि दो साल पहले श्यामबाबू की मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलहाई गांव में मनीषा से शादी हुई थी। उसके साल भर की एक बेटी भी है।

चार महीने से पति-पत्नी का आपस में विवाद चल रहा था। उनके घर में दादी के निधन पर 23 सितंबर को तेरहवीं थी। उसके बाद 28 सितंबर को पितर मिलौनी का कार्यक्रम था। उसमें शिरकत करने मनीषा आई थी। पित्र मिलौनी में मनीषा को श्यामबाबू ने रोका तो वह रुकने को राजी नहीं हुई। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दी है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन पति-पत्नी का आपसी विवाद बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed