{"_id":"616db0d56078474cd378c717","slug":"uproar-to-send-aman-s-killer-to-jail-banda-news-knp6589532178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन के हत्यारोपी को जेल भेजने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन के हत्यारोपी को जेल भेजने के लिए हंगामा
विज्ञापन
Uproar to send Aman's killer to jail
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के बेटे अमन त्रिपाठी की हत्या के आरोपी दोस्त को जेल भेजने की मांग लेकर परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। मां ने कहा कि बेटे की सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है। निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही।
बंगालीपुरा निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक संजय त्रिपाठी के 13 वर्षीय पुत्र अमन त्रिपाठी का शव बुधवार (13 अक्तूबर) को सुबह कनवारा गांव स्थित केन नदी में मिला था। पुलिस डूबने से मौत बता रही है और परिजन उसके दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। अमन के कपड़े अतर्रा रोड स्थित नहर के पास और मोबाइल दरदा गांव और बाइक एक्सप्रेसवे हॉट मिक्स प्लांट के पास बरामद हुई थी।
पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न करने से खफा परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मां पूर्व सभासद मधु त्रिपाठी ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस उसे समझाने में जुटी रही और मां आरोपी दोस्त को सजा दिलाने की मांग करती रही। उनका कहना है कि जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर दोस्तों ने अमन की हत्या कर दी। नदी में शव मिला, पर चेन और अंगूठी नहीं मिली।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। मुख्य आरोपी के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेटे की मौत से गमजदा मधु ने कहा कि आरोपी को फांसी दी जाए। तभी न्याय मिलेगा। यह भी कहा कि पुलिस का कहना है कि जेल एक को नहीं, सभी को भेजेंगे, जबकि पुत्र की हत्या में आरोपी एक है। अंतत: इंस्पेक्टर द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद परिजन घर लौट गए।