फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar over returning of villagers who came for Aadhaar amendment, Banda-Prayagraj road jammed

Banda News: आधार संशोधन कराने आए ग्रामीणों को लौटाने पर हंगामा, बांदा-प्रयागराज मार्ग जाम

Wed, 31 Jul 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar over returning of villagers who came for Aadhaar amendment, Banda-Prayagraj road jammed
बांदा। अतर्रा कस्बा स्थित आधार कार्ड सेंटर पर कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का मंगलवार की दोपहर को गुस्सा फूट पड़ा। आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग को जाम करते हुए प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया, तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

कस्बे के बदौसा रोड पर भारतीय निगम दूरसंचार लिमिटेड ऑफिस में पिछले कई सालों से आधार कार्ड केंद्र संचालित है। मंगलवार को आधार कार्ड बनवाने व संशोधित करवाने के लिए करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा क्षेत्र की महिलाएं, पुरुष समेत बच्चे अपने-अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे। भीषण गर्मी व उमस में लोग लाइन में लगे थे। तभी आधार कार्ड सेंटर के संचालक ने मशीन में सर्वर न आने की बात कहकर जाने के लिए कह दिया, जिस पर सुबह से लाइन लगाए हुए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एकजुट होकर बीएसएनएल ऑफिस के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया, इसके बाद सभी लोगों ने बांदा- प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग बदौसा रोड पर जाम लगा दिया। कुछ की देर में दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। करीब आधे घंटे तक ग्रामीण सड़क को जाम किए रहे। सूचना पर भरी पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और बाधित आवागमन को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





उप जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र
आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम रावेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया और आधार कार्ड सेंटर के संचालक पर 500 रुपये से लेकर 1500 तक वसूली करके रसूखदार वालों का मात्र काम किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि बजरंगपुर गांव निवासी कमलेश से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर संचालक ने 1200 रुपये तथा नगनेधी गांव निवासी दिलीप से 500 रुपये लिया गया है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने बीएसएनएल के एसडीओ को तलब करते हुए जांच करके रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। शिकायती पत्र देने में अनिल कुमार, अरविंद, देवेंद्र, काजल, केशव प्रसाद, प्रतिभा कुशवाहा, अनुराग, अंश कुमार, सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed