फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar in residential Kasturba Balika Vidyalaya

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पुरुष की मौजूदगी पर हंगामा

Tue, 03 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Uproar in residential Kasturba Balika Vidyalaya

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, बिसंडा में सोमवार की रात महिला कर्मचारी के कमरे में संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों को भनक लगी तो उन्होंने पुलिस और मीडिया को सूचना दे दी। कवरेज को गए इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों पर महिला ने हमला कर कैमरा तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस पर बिसंडा पुलिस ने महिला के कमरे में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की है।
विज्ञापन


आवासीय विद्यालय की कर्मचारियों ने बताया कि विद्यालय परिसर में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के किसी भी पुरुष का प्रवेश वर्जित है, लेकिन एक महिला कर्मचारी के कक्ष में संदिग्ध पुरुष को देखकर इसका विरोध किया गया। पुरुष पहले भी यहां आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की कर्मचारियों और छात्राओं ने बताया कि अंजान व्यक्ति के लिए रसोई घर में चाय और खीर बनाने को रसोइया से कहा गया। अनजान व्यक्ति के आने पर फुल टाइम टीचरों ने विरोध किया तो एक टीचर को महिला कर्मी ने तमाचा जड़ दिया। सोमवार की रात इस घटना की जानकारी स्थानों लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

हंगामे की सूचना पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने महिला कर्मी के कमरे में  संदिग्ध व्यक्ति को पाया तो उसे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर महिला ने हमला कर दिया और उनका कैमरा तोड़ दिया। इस पर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले आई।  उसे दिन भर थाने में रखा गया।

मंगलवार को एबीएसए शिववीर सिंह परिहार विद्यालय आए और पूछताछ की। विद्यालय स्टाफ ने लिखित रूप से रात की घटना की शिकायत की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि मामले की असलियत जानने के लिए जांच समिति गठित की गई। चार दिन में समिति रिपोर्ट देगी। एबीएसए से भी जांच कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

एसओ हुए मेहरबान !
बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्रा का कहना था कि महिला कर्मचारी की तबियत खराब होने पर उसके पति आए हुए थे। वही रात में कमरे में थे। फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


वहीं स्थानीय लोगों और विद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला के साथ कोई अन्य पुरुष ही था, जो कि विद्यालय के नियमानुसार गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed