{"_id":"68eaa1d49aae7c862e0fecb3","slug":"uppsc-exam-today-surveillance-will-be-done-through-drone-cctv-banda-news-c-212-1-sknp1006-134570-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी परीक्षा आज: ड्रोन-सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी परीक्षा आज: ड्रोन-सीसीटीवी से होगी निगरानी
Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी परीक्षा के लिए तैयार केंद्र पं. जेएन डिग्री कॉलेज। संवाद
बांदा।
उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें छह हजार अभ्यर्थी शामिल हाेंगे। इस परीक्षा को शांति-पूर्वक व नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान नकल संबंधी वस्तु पाए जाने पर अभ्यर्थी पर एक करोड़ का जुर्माना व आजीवन कारावास या दोनों सजा देने का प्रावधान भी बनाया गया है।
प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निगरानी के लिए ड्रोन की सहायता भी ली जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दिन शहर और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल सामग्री पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी को एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए वेटिंग हाल, पेयजल व शौचालय की सुविधा स्टेशन में रहेगी। उत्तर-प्रदेश परिवहन चित्रकूटधाम मंडल के आरएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि बस स्टाप पर अभ्यर्थियों के लिए बैठने, शौच व पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्टेशन व रोडवेज में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प-डेस्क भी खुल गईं हैं, जो अभ्यर्थियों को हर जानकारी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एसआई व महिला-पुरुष सिपाहियों की भी तैनाती रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धारा-163 रहेगी प्रभावी
यूपीपीएससी की परीक्षा के मद्देनजर रखते हुए प्रशासन द्वारा जिले में धारा-163 को प्रभावी कर दिया है। जिसके चलते परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के आसपास चार से अधिक लोगाें के एकत्र होने पर रोक रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अभ्यर्थियों के लिए 20 बसें आरक्षित
उत्तर-प्रदेश परिवहन विभाग के चित्रकूटधाम मंडल के आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले के अतर्रा व गिरवां में बने परीक्षा केंद्रों के लिए बसों का संचालन लोकल स्तर पर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दूसरे जिले से आए अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ने के लिए भी बसों का संचालन होगा। इसके अलावा 20 बसें अतिरिक्त रूप से आरक्षित की गई हैं, जो अधिक भीड़ होने पर उपयोग में ली जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मानिकपुर से झांसी के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे ने यूपीपीएससी परीक्षा को देखते हुए झांसी से मानिकपुर तक के लिए एक अतिरिक्त अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गाड़ी का संचालन किया है। यह ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से शाम सात बजे मानिकपुर के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा झांसी से मानिकपुर तक प्रतिदिन शाम 5 बजकर 25 मिनट पर चलने वाली मेमू गाड़ी शाम 6 बजकर 15 मिनट पर संचालित होगी। इसके अलावा एक अनारक्षित ट्रेन रिजर्व में रहेगी, जो अभ्यर्थियाें की संख्या को देखते हुए संचालित की जाएगी।

किस केंद्र में कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा केंद्र का नाम - अभ्यर्थियों की संख्या
पं. जेएन डिग्री कालेज, बांदा - 480
आदर्श बजरंग इंटर कालेज, बांदा - 480
खांनकाह इंटर कालेज, बांदा - 384
राजकीय महिला डिग्री कालेज, बांदा - 480
डीएवी इंटर कालेज, बांदा - 600
राजकीय महिला इंटर कालेज, बांदा - 480
आर्यकन्या इंटर कालेज, बांदा - 480
इंटरमीडिएट कालेज, तिंदवारा - 384
पं. जेएन इंटर कालेज गिरवां - 384
जनता इंटर कालेज, खुरहंड़ - 384
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अतर्रा - 384
अतर्रा डिग्री कालेज, अतर्रा - 600
हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा - 480