फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Board Examination given by the 275 exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में 275 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 12 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination given by the 275 exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को पहली पाली में पंजीकृत 954 परीक्षार्थियों में 145 और दूसरी पाली में 2161 में 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


आंतरिक सचल दल ने इंटर के छात्र को अनुचित साधन के साथ पकड़ा और उसका रिस्ट्रीकेशन कर दिया। इंटरमीडिएट गृह विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकत 680 परीक्षार्थियों में 130 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


इंटर कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यकी में पंजीकृत 274 में 15 ने परीक्षा छोड़ दी। आंतरिक सचल दल ने अतर्रा स्थित तथागत ज्ञान स्थली में इंटर के छात्र शिव गोपाल को नकल करते पकड़ा। इसे मिलाकर अब तक बोर्ड परीक्षा में 11 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इनमें 4 छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार को शाम जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 1906 परीक्षार्थियों में 1789 शामिल हुए। 117 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। औद्योगिक संगठन सेंकेड पेपर में पंजीकृत 255 परीक्षार्थियों में 242 शामिल हुए। 13 छात्र-छात्राओं ने किनारा कर लिया। हाईस्कूल परीक्षा बुधवार को खत्म हो चुकी हैं। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा अभी 23 मार्च तक चलेंगी।


अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली परीक्षा में आंतरिक सचल दल ने इंटर के छात्र को नकल करते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक रामकेश ने बताया कि कृषि गणित (एग्रीकल्चर) में छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed