फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Union will make coordination between power and organization

सत्ता और संगठन में समन्वय बनाएगा संघ

Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Union will make coordination between power and organization
चित्रकूट। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा की फिर वापसी के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रणनीति में जुट गया है। संघ की यहां चल रही पांच दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक में चौथे दिन सोमवार को सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश में यह जिम्मा आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार को सौंपा गया है।
विज्ञापन

संघ का मानना है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों का संदेश पूरे देश में जाता है। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश के साथ पांच राज्यों के भी चुनाव हैं। ऐसे में संघ नेतृत्व उत्तर प्रदेश को लेकर पूरी तरह संजीदा है। हालांकि, संघ किसी भी राजनीतिक पदाधिकारियों से अपना संबंध न रखने की बात कहता है, लेकिन अंदरूनी तौर पर अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा के लिए संघ का रुझान रहता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चिंतन बैठक में रामजन्म भूमि न्यास द्वारा मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई भूमि में उठे विवाद के बाद इस ट्रस्ट पर भी संघ ने अपनी निगाहें गड़ा दी हैं। ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय दो दिन इस बैठक में शामिल रहे। संघ नेतृत्व के सामने उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की, लेकिन यह चर्चा अभी भी गरम है कि रामजन्म भूमि न्यास ट्रस्ट के पदाधिकारियों के कामों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। आरएसएस की राष्ट्रीय बैठक में हो रहे चिंतन में पश्चिम बंगाल भी खास मुद्दा बना हुआ है। हाल ही में यहां हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा की हार पर मंथन हुआ है। संघ ने पश्चिम बंगाल में विशेष दीर्घ कालीन योजना बनाकर काम करने की ठानी है।
पश्चिम बंगाल को तीन प्रांतों में बांटकर अलग-अलग क्षेत्र संचालक नियुक्त किए गए हैं। रमापदो पाल को पश्चिम बंगाल और उड़ीसा का क्षेत्र प्रचारक बनाया गया है। चिंतन बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि प्रदीप जोशी को चंडीगढ़ का दायित्व सौंपा गया है। दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, सिक्किम और अंडमान प्रांत में क्षेत्र प्रचारक कुलदीप जोशी को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख का दायित्व दिया गया है।

बताया कि आरएसएस ने पश्चिम बंगाल को तीन प्रांतों में विभाजित किया है। इनमें दक्षिण बंगाल, मध्य बंगाल और उत्तर बंगाल को शामिल किया गया है। इनके मुख्यालय क्रमश: कोलकाता, वर्धमान और सिलीगुड़ी है। भइया जी जोशी को विश्व हिंदू परिषद और डॉ. कृष्ण गोपाल को विद्या भारती का संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया कि सह प्रांत प्रचारक प्रशांत भट्ट को दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed