{"_id":"570beb354f1c1b2c494a6ab9","slug":"under-the-supervision-of-doctors-and-nurses-were-absent-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में नदारद मिले डाक्टर व नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में नदारद मिले डाक्टर व नर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
मटौंध। सीएमओ ने पीएचसी और जच्चा-बच्चा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी व एएनएम के गायब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सीएमओ जीएस वाजपेयी ने सोमवार को सुबह पीएचसी मटौंध में हकीकत देखी। उन्हें चिकित्साधिकारी अजय चौरसिया अनुपस्थिति मिले। कर्मचारी उनका लोकेशन नहीं बता सके। भर्ती मरीजों ने बताया कि चिकित्सक अक्सर ऐसे ही गायब रहते हैं।
विज्ञापन
सफाई पर संतोष जाहिर किया। लेकिन एक शौचालय वह भी ध्वस्त देख नाराजगी जाहिर की। दवा स्टोर की भी जांच की। डा.अनुपम गुप्ता ने बताया कि पीएचसी का नया भवन शहीद गेट के नजदीक तैयार हो गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर होना है। जच्चा-बच्चा केंद्र देखा यहां एएनएम सावित्री गुप्ता, सरोज यादव अनुपस्थिति मिलीं। स्टाफ नर्स विभा सिंह मौके पर मिली। डॉ.गुप्ता ने बताया कि यहां मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांवों समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों के मरीज आते हैं। उन्होंने नए भवन में पीएचसी को स्थानांतरित करने की मांग की। सीएमओ ने नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया।