{"_id":"629ce82f026ed0772c248942","slug":"under-ground-cable-damaged-electricity-water-stalled-in-18-villages-banda-news-knp7007905107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त, 18 गांवों में बिजली, पानी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त, 18 गांवों में बिजली, पानी ठप
विज्ञापन
Under ground cable damaged, electricity, water stalled in 18 villages
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। क्षेत्र के महोखर गांव के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काम में लगी जेसीबी से शनिवार की शाम बांदा पावर हाउस से तिंदवारी सब स्टेशन को आने वाली अंडर ग्राउंड 33 केवी लाइन की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 18 गांवों में बिजली और पानी आपूर्ति ठप है। लगभग सवा लाख की आबाद 30 घंटे से बिजली न मिलने का दंश झेल रही है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किसी कर्मचारी ने बिजली विभाग को इसकी सूचना नहीं दी, जिसके कारण सब स्टेशन के बिजली कर्मियों की चार टीमें रात 9 बजे तक फाल्ट खोजने में लगी रहीं। क्षतिग्रस्त केबल को देर रात तक दुरुस्त नहीं किया जा सका। रविवार सुबह अंडर ग्राउंड पड़ी दूसरी केबल से सप्लाई शुरू करने की कोशिश की तो जोड़ से बार-बार फाल्ट होने लगा। प्रयागराज से ज्वांइट किट मंगाई गई है। अब यह ज्वाइंट किट रविवार देर शाम तक बांदा आने की संभावना है।
उधर, दो दिन पूर्व कस्बे में ट्रक के टकराने से क्षतिग्रस्त तीन पोलों को बदलने में 26 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कस्बेवासियों ने फिर से जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल न होने की संभावना देख बिजली विभाग के अधिकारियों से जौहरपुर सब स्टेशन से लाइन जोड़कर चलाने को कहा। लेकिन दूरी और लोड अधिक पड़ने से कस्बे में लो वोल्टेज आ रहा है। लो वोल्टेज में बल्ब के तार मात्र जल रहे हैं।
विज्ञापन
इन गांवों में बिजली और पानी आपूर्ति ठप
बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बा समेत क्षेत्र के 18 गांव गोधनी, पिपरगवां, मुंगुस, परसौड़ा, धौसड़, जसईपुर, मिरगहनी आदि करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। ज्यादातर लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल टावरों के जेनरेटरों में जुगाड़ कर चार्जिंग की जा रही है।
वर्जन
क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त नहीं किया जा सका। दूसरी केबल से जोड़ा गया। लेकिन जोड़ से ब्लास्ट हो जा रहा है। ज्वाइंट किट प्रयागराज से मंगवाई गई है। शाम तक आने की संभावना है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो सकेगी। जौहरपुर सब स्टेशन से कस्बे की बिजली आपूर्ति देने की कोशिश बेकार रही। वहां लो वोल्टेज आ रहा है। - देवव्रत आर्या, एसडीओ विद्युत