फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncontrolled Bolero collides with a tree while trying to save cattle

Banda News: मवेशी बचाने में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई

Tue, 12 Dec 2023 10:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 Dec 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero collides with a tree while trying to save cattle
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे के पास सड़क पर अचानक मवेशी के आने पर बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ा। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। सभी को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षेत्र के पन्ना जिले के अजयगढ़ के माधवगंज निवासी राजेंद्र कुमार सोनकर रविवार को प्रयागराज जिले में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे वे सब बोलेरो से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रैपुरा गांव के पास पहुंचे तो सामने मवेशी को बचाने के प्रयास में उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार राजेंद्र कुमार सोनकर (40), पत्नी सीमा सोनकर (35), पुत्री अमृता (6), पुत्र अनुराग (4) व अनुज (2) व भतीजा कमल सोनकर (30) घायल हो गए। चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही रैपुरा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed