{"_id":"6824e0556e82f2b3750abbc4","slug":"uncontrolled-bike-fell-into-a-ditch-one-dead-two-injured-banda-news-c-12-1-gkp1012-1112257-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेकाबू बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेकाबू बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बांदा। शादी समारोह से मंगलवार रात करीब तीन बजे घर आ रहे युवक की बाइक सामने से आए वाहन की रोशनी पड़ने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे बदौसा थाना क्षेत्र के शिवहारी गांव निवासी अंकुश (18) की मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका चचेरा भाई हीरालाल (27) और हीरालाल का भांजा चित्रकूट निवासी सागर (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
अंकुश के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अंकुश के पिता शंभू प्रसाद खेती करते हैं। एक बीघा जमीन है। घर में मां सुमन हैं। अंकुश ठेके में सफाई का काम करता था। मंगलवार को अंकुश चचेरे भाई की शादी में गया था। वह शादी में शामिल होने के लिए बिसंडा गया था। खाना खाने के बाद तीनों रात करीब तीन बजे वापस शिवहारी गांव आ रहे थे। सिंहपुर और ओरन के बीच आंख पर वाहन की रोशनी पड़ने से हादसा हो गया। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बाइक चालक अंकुश हेलमेट नहीं लगाए था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।