{"_id":"66d6297145c0886a800b42b4","slug":"uncle-dies-in-bus-accident-nephew-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-115097-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बस की टक्कर से ताऊ की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बस की टक्कर से ताऊ की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
बांदा। बांदा से जाप कराकर जा रहे बाइक सवार ताऊ-भतीजे को सामने से आई सवारियों से भरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे ताऊ बस के पहिए में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई। मौके से बस चालक भाग निकला। सवारियां भी बस से उतरकर चली गईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
देहात कोतवाली के जारी गांव निवासी कुंज बिहारी शुक्ला (58) और भतीजा विवेक शुक्ला (25) दोनों पुरोहित का काम करते हैं। सोमवार की सुबह वह बांदा शहर के सुतरखाना स्थित मंदिर में जाप कराने आए थे। यहां से वापस बाइक से जारी गांव जा रहे थे। बाइक विवेक चला रहा था। देहात कोतवाली के ददरिया गांव के पास बबेरू की ओर से आई सवारियों से भरी प्राइवेट बस ने सामने से दोनों को टक्कर मार दी।
बाइक पर पीछे बैठे कुंज बिहारी शुक्ला बस के पहिए में फंस गए, उनकी कुचलकर मौत हो गई। विवेक टक्कर लगने से बाइक से छिटककर दूर सड़क पर जा गिरा। हादसे में बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। मौके से बस चालक फरार हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सवारियां भी हादसा देख बस से उतरकर ई रिक्शा के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने घायल और शव को अपनी सरकारी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल विवेक का इलाज किया गया। घायल विवेक ने बताया कि मृतक कुंज बिहारी शुक्ला उसके ताऊ थे। उनके दो पुत्र हैं। वह पुरोहित का काम करते थे। उनके साथ में वह भी पुरोहित का काम करता है। दो बीघा जमीन है।
देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्राइवेट बस से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।