फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle dies after falling from the roof during nephew's wedding

Banda News: भांजे की शादी में छत से गिरकर मामा की मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncle dies after falling from the roof during nephew's wedding
बांदा। भांजे की शादी में आए मामा की रात के समय छत से गिरकर मौत हो गई। बरात बहू को विदा कराकर घर आ गई थी। तब यह हादसा हुआ। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी राजेश (30) भांजे राहुल की शादी में निभौर गांव गए थे। बरात रात में बहू को विदा कराकर लौट आई थी। राजेश अपने जीजा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला गांव निवासी रामकिशोर के साथ छत में लेटा था। आधी रात के समय वह लघुशंका के लिए उठा और बिना बाउंड्री की छत से वह सिर के बल आंगन में गिर गया। अचानक हुए हादसे पर परिजनों ने उसे बबेरू सीएचसी भेजा। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह मौत हो गई। पिता मातादीन ने बताया कि चार बहनों में एकलौता भाई था। घर में पत्नी सोना है। मजदूरी करता था। बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed