{"_id":"66faf386ef71151077024a64","slug":"two-youths-clashed-over-indecency-one-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-116276-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अभद्रता पर दो युवक भिड़े, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अभद्रता पर दो युवक भिड़े, एक की मौत
विज्ञापन
बांदा। दुकान के बाहर अभद्रता करने पर दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक ने दूसरे के निजी अंग पर लात मार दी। इससे युवक की मौत हो गई।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी इंदल वर्मा उर्फ इंद्रपाल (45) मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसन थोक में किराए के कमरे में रहता था। रविवार की रात आठ करीब बजे वह मोहल्ले की किराना की दुकान पर खड़ा था। तभी वहां गांव का राजू प्रजापति कबाड़ी आया। इंदल ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इस पर दोनों गुत्थम गुत्था हो गए।
मारपीट के दौरान राजू ने इंदल के निजी अंग में लात मार दी। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इंदल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया।
जीजा अवधेश वर्मा ने बताया कि इंदल दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। तकरीबन चार साल से मटौंध के हरिसन थोक में निजामुद्दीन के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था। फुटपाथ पर मोची का काम करता था। मां सिमिया का दो साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि जीजा की तहरीर पर आरोपी राजू प्रजापति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाद नशे में होने के चलते हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।