फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two young girls swung at the trap in their in-laws' house

ससुराल में फंदे पर झूलीं दो युवतियां

Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two young girls swung at the trap in their in-laws' house
ससुराल में फंदे पर झूलीं दो युवतियां
विज्ञापन

बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की ससुराल में फांसी से मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में आरती (24) पत्नी मिथेलश यादव का शव शनिवार की सुबह ससुराल में सीलिंग हुक में मफलर से फांसी पर लटका मिला। कमरे में उसकी तीन माह की पुत्री प्रियंका भी थी और अंदर से दरवाजे बंद थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम कराया। जेठ पप्पू का कहना है कि बीमार थी और इलाज चल रहा था। उधर, चित्रकूट के गोबरा पुरवा निवासी मृतका के चाचा मुन्ना यादव ने आरोप लगाया कि पति सहित ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व बाइक न मिलने पर आरती को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की रात गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पति को हिरासत में ले लिया गया है। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरामुगली गांव में कमला (26) पत्नी दिनेश कुमार का शव शनिवार की सुबह ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। चित्रकूट के रामनगर निवासी पिता भुवनेश प्रसाद ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि उसने दामाद को डेढ़ लाख रूपये उधार दिए थे। बेटी द्वारा पैसा वापस करने का दबाव बनाने पर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed