फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two ration shops canceled due to irregularities

Banda News: अनियमितता मिलने पर दो राशन की दुकानें निरस्त

Thu, 07 Sep 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two ration shops canceled due to irregularities
बांदा। शिकायत पर हुई जांच में अनियमितता मिलने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने दो राशन की दुकानों को निरस्त कर दिया है। छह दुकानों की 21 हजार 250 रुपये प्रतिभूति जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


अगस्त माह में अधिकारियों के यहां की गई शिकायतों की जिलापूर्ति अधिकारी उबैदुर रहमान के निर्देश पर खाद्य निरीक्षकों ने जांच की। बबेरू के पाराबन्नो बेगम व निलाथू गांव में स्थित राशन की दुकान में अनियमितता मिलने पर कोटेदार रामदेवी व मायादेवी से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों दुकानों को निरस्त कर दिया गया। उधर, अन्य आधा दर्जन दुकानों में मामूली खामियां मिलने पर इनकी 21150 रुपये प्रतिभूति जब्त कर ली गई। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन का वितरण शासन की मंशा के अनुरूप किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed