फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people including PRD jawan died in the accident

बांदाः हादसे में पीआरडी जवान समेत दो लोगों की मौत

Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two people including PRD jawan died in the accident
बांदा। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक चला रहे पीआरडी जवान सहित दो की मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर भी पानी भरे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। चालक शराब के नशे में बताया गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी शिवकुमार सिंह (40) पुत्र मान सिंह करीब 10 साल से पीआरडी जवान थे। उनकी बाबूलाल चौराहे पर यातायात नियंत्रण में ड्यूटी थी। सोमवार रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव का ही शिवबरन वर्मा (35) पुत्र गट्टी वर्मा मिल गया। वह भी घर जाने के लिए शिवकुमार के साथ बाइक में पीछे बैठ गया।
विज्ञापन

गुरेह गांव के पास ही सामने से तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक समेत दोनों पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। चालक के स्टेयरिंग में नियंत्रण खो बैठने से लोडर भी उनके ऊपर जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से लोडर हटाया गया। शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवबरन की सांसें चलने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मृतक पीआरडी जवान के चचेरे भाई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। घटना से पूर्व दो अन्य राहगीर लोडर की चपेट में आने से बचे थे।

पांच दिन पहले सांप के डसने से बेटे की हो गई थी मौत
बांदा। पांच दिन पूर्व बेटे की मौत का गम परिजन भूले भी नहीं थे कि घर के मुखिया की सड़क हादसे में जान चली गई। भाई बच्चू वर्मा ने बताया कि पांच दिन पूर्व शिवबरन के पुत्र शिवचरन (8) की सर्पदंश से मौत हो गई थी। घर में मातम का माहौल था। अब घर के मुखिया शिवबरन की लोडर टक्कर में मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद पति की जान जाने से पत्नी सावित्री बेसुध है। मृतक शिवबरन शहर के गायत्री नगर में आटा चक्की में मजदूरी करता था। रोजाना साइकिल से आता-जाता था। घटना वाले दिन उसकी साइकिल पंक्चर हो जाने पर वह बाइक में सवार हो गया था। उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed