{"_id":"64b98afb99cafde32f06cec6","slug":"two-people-including-farmer-died-due-to-electrocution-banda-news-c-212-1-bnd1001-655-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: करंट से किसान समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: करंट से किसान समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान समेत दो लोगों की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के लगदेउरा डेरा बेंदा गांव निवासी बृजलाल (46) बुधवार की रात आठ बजे किसी काम से घर के बाहर निकले थे। घर के दरवाजे के पास लगे पोल में उतरे हाई वोल्टेज के करंट से वह पोल में चिपक गया। काफी देर चिपके रहने से मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी भतीजा श्यामलाल घर से निकला तो उसे पोल से चिपका देखा। भतीजे ने बताया कि बृजलाल खेती करता था। 10 बिस्वा जमीन है। तीन पुत्र एक पुत्री है। चार भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी रजरनिया है। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि परिजन करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं।
गिरवां थाना क्षेत्र के सेमरिया जदीद गांव निवासी बुद्धविलास (38) अपने खेत में धान की बेड़ लगाए था। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे वह बेड़ में पानी लगाने गया था। वहां लगे ट्यूबवेल को स्टार्ट करते समय खुले तार के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई रामविशाल ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दो पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी गौरा है। पांच बीघा जमीन में खेती करते हैं। गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।