फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people including a woman died in road accidents

Banda News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Mon, 26 Aug 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died in road accidents
बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटिया तालाब तिंदवारा गांव निवासी सुधीर उर्फ कल्लू (28) घर में ही छोटी सी परचून की दुकान किए है। शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान का सौदा लेने राजपूत थोक बाइक से जा रहा था। नाले के ऊपर बैठे मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर चोट आने से परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दिखाया। डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसने जसपुरा के पास रात दो बजे दम तोड़ दिया।
पड़ोसी राजकरन ने बताया कि नौ जुलाई को सुधीर की मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खेरा कठार गांव में गुड़िया से शादी हुई थी। घर में एक दिव्यांग बहन सुनीता है। पिता मुन्ना का छह माह पूर्व निधन हो चुका है। घर में मां मीरा हैं।
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली के मथना खेड़ा गांव की बुधुलिया (45) रविवार को सुबह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने आ रही थी। तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बड़े बेटे सुनील ने बताया कि वह दो बहन दो भाई हैं। वर्ष 2007 में पिता शिवमंगल की ट्रक हादसे में मौत हो चुकी है। मां मजदूरी करती थी। हादसे को अंजाम देकर बाइक चालक मौके से भाग निकले। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed