फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people dead in a road accident

Banda News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 03 Dec 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। पहला हादसा बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के पास हुआ। इसमें साइकिल से धान लेकर जा किसान को पीछे से आए लोडर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरा हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र के गनेशन पुरवा के पास हुआ। घायल को प्रयागराज ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के मझींवा सानी गांव निवासी बड़कू (32) शनिवार की रात गांव से साइकिल में धान लादकर ओरन जा रहा था। ओरन के पास पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने बिसंडा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बटाई में खेती लेकर किसानी का काम करता था। रात के समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी खरगेश कुमार (26), चाचा रामेश्वर (24) के साथ शनिवार की देर शाम बसराही गांव से आटा लेने गए थे। वहां से बाइक पर आटा की बोरी को रखकर वापस गांव आ रहे थे। गनेशन पुरवा के पास पीछे से आई पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलाें को नरैनी सीएचसी पहुंचाया। वहां खरगेश को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामेश्वर को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खरगेश के चाचा रामजी ने बताया कि खरगेश दो भाइयों में छोटा था। उसके दो पुत्रियां हैं। कालिंजर थानाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed