फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two parks will be developed with an investment of Rs 1.64 crore.

Banda News: 1.64 करोड़ से विकसित होंगे दो पार्क

Wed, 17 Sep 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two parks will be developed with an investment of Rs 1.64 crore.
फोटो - 20 बदहाल पड़ा इं​दिरा नगर का पार्क। संवाद
बांदा। शहर के बीआईपी इंदिरानगर व आवास विकास कालोनी में 1.64 करोड़ की लागत से दो पार्कों का कायाकल्प होगा। कायाकल्प का काम विकास प्राधिकरण और नगर पालिका मिलकर करेंगी। इंदिरानगर व आवास विकास कालोनियों के निर्माण के सात-सात हजार वर्गमीटर के पार्क बनाए गए थे लेकिन धीरे-धीरे इन पार्कों की चहारदीवारी टूट गई। पशुओं ने पेड़ पौधे नष्ट कर दिए।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग इनमें घर का कचरा डालने लगे। कुछ लोग पार्क की जमीन में कब्जा करने की फिराक में लग गए। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर पार्कों के सुंदरीकरण की मांग की थी। डीएम के आदेश पर विकास प्राधिकरण व नगर पालिका ने संयुक्त रूप से पार्कों के कायाकल्प का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव मदन मोहन वर्मा ने कहा कि पार्कों को अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। मॉर्निंग वॉक पाथवे, बच्चों के लिए झूले और स्लाइड, ओपन जिम और योगा जोन, बैठने के लिए आकर्षक बेंच, चारों ओर मजबूत बाउंड्रीवाल, सोलर और एलईडी लाइटिंग, सुंदर सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए सैंड पिट और खेल उपकरण होंगे। पार्क सुंदर व आकर्षक पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भू-जल स्तर को ध्यान में रखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना भी होगी। गंदगी न हो इसके लिए कूड़ादान लगाए जाएंगे। वाटर सप्लाई सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल नोटिस बोर्ड और वाई-फाई सुविधा भी होगी। कहा कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed