फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two of the current transformer cow dead.

ट्रांसफार्मर के करंट से दो गाय मरीं

Mon, 04 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 04 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two of the current transformer cow dead.
खुटला मोहल्ले में ट्रांसफार्मर के पास करंट से मरी गायों के नजदीक प्रदर्शन करते क्षेत्रीय नागरिक। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ट्रांसफार्मर के करंट से दो गायों की मौत हो गई। बिजली विभाग की उदासीनता पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। उधर, एचटी लाइन हटवाने के लिए झील का पुरवा के बाशिंदों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।सोमवार को सुबह खुटला तिराहे में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंच गईं दो गायें करंट से मर गईं। ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द लगी सुरक्षा जाली में भी करंट था। गायों की मौत से यहां लोग चौकन्ना हो गए और उधर से गुजर रहे स्कूली बच्चों को बचा लिया गया। उत्तेजित क्षेत्रीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध में नारे लगाए।

विज्ञापन


सब स्टेशन में सूचना दी लेकिन बिजली बंद नहीं हुई। जिलाधिकारी से अवर अभियंता की शिकायत की। आरोप लगाया कि जेई का कहना था कि गायों को मर जाने दो, बिजली बंद नहीं होगी। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। गायों के शव पर पीतांबर वस्त्र डाला गया। उधर, मरौली ग्राम प्रधान सुषमा के नेतृत्व में झील का पुरवा (देवनगर) के लोगों ने एचटी लाइन हटवाने के लिए चिल्ला रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया और वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन दिया। कहा है कि मकानों के ऊपर से गुजरी 11 हजार लाइन ढीली होकर काफी नीचे आ गई। बड़ा हादसा होने की आशंका जताकर एलटी लाइन बिछाने की मांग की। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने भी बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया। चेतावनी दी कि कोई हादसा हुआ तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed