फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two notorious thieves of interstate gang arrested

Banda News: अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two notorious thieves of interstate gang arrested
बांदा। पैलानी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर हुईं चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए हमीरपुर के अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल व दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी ज्वाला प्रसाद ने 26 अगस्त को घर में चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पैलानी पुलिस ने बरगदिया शिव मंदिर के पास से हमीरपुर मुस्करा के खड़ेही लोधन गांव निवासी अजीत व महेरा गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ रग्घू को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस व पीली धातु के 19 ग्राम टंच बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बांदा के आसपास के जिलों सहित मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बांदा में भी थाना चिल्ला क्षेत्र के बरेठीकलां व थाना बिसंडा क्षेत्र के कोनी गांव में चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है। दोनों पर हमीरपुर महोबा आदि जनपदों में चोरी आदि के कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी खप्टिहा कलां हरीशरण सिंह, लल्लन प्रसाद, जितेंद्र कुमार, साहिल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed