{"_id":"6aa82ea426653df76a008287","slug":"two-more-patients-test-positive-for-dengue-in-private-pathology-tests-banda-news-c-212-1-sknp1006-152084-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: निजी पैथोलॉजी की जांच में दो और मरीजों में डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: निजी पैथोलॉजी की जांच में दो और मरीजों में डेंगू
Mon, 14 Sep 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। निजी पैथोलॉजी की जांच में दो और मरीज डेंगू से ग्रसित मिले। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन एक मरीज नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। डेंगू से मिलने वाले मरीजों की संख्या पांच हो चुकी है।
सोमवार को जिला अस्पताल में 1945 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 700 मरीज वायरल बुखार के पहुंचे। उधर, ट्रॉमा सेंटर में 30 से ज्यादा मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगू संभावित 11 सैंपल लिए गए लेकिन किसी की भी डेंगू जांच की पुष्टि नहीं हो सकी।
उधर, गांव डिंगवाही निवासी राहुल (20) को रविवार को भर्ती कराया गया था। राहुल ने बताया कि उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी पैथोलॉजी में डेंगू निकला। इसी तरह से चित्रकूट के भैसोंधा निवासी सत्येंद्र (17) को भी रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता बैजनाथ ने बताया कि पैथोलॉजी में डेंगू की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. किशुन कुमार ने बताया कि डेंगू के संभावित मरीजों की प्रतिदिन जांच की जा रही है। जांच में अब तक तीन ही डेंगू के केस मिले हैं।