फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two labourers warming themselves by a bonfire on the highway were hit by a car, one died.

Banda News: हाईवे किनारे अलाव ताप रहे दो मजदूरों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 07 Jan 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two labourers warming themselves by a bonfire on the highway were hit by a car, one died.
बांदा। मजदूरी करके गांव जा रहे दो मजदूर साथी अलाव तापने के लिए हाईवे पर सड़क किनारे पुलिस चौकी के पास खड़े हो गए। तभी वहां से गुजरी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी अनिल ने बताया कि उसका चचेरा भाई रिंकू उर्फ लवलेश (16) अपने साथी मजदूर दीपक (20) के साथ गांव से मजदूरी करने के लिए बांदा आता-जाता था। मंगलवार की रात भी वह दोनों बांदा से मजदूरी करके अपने गांव जाने के लिए निकले थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकट मोचन मंदिर रोड पर स्थित पुलिस चौकी के सामने जल रहे अलाव के पास खड़े हो गए।
विज्ञापन

इस बीच केन नदी पुल की ओर से आई तेज रफ्तार कार कोहरा से अलाव ताप रहे दोनों मजदूरों को टक्कर मारते हुए निकल भागी। मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में तकरीबन साढ़े 12 बजे डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed