{"_id":"66afc3494b954f825c0883a1","slug":"two-killed-third-seriously-injured-in-roadways-bus-collision-banda-news-c-212-1-sknp1006-114064-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज बस की टक्कर से दो की मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज बस की टक्कर से दो की मौत, तीसरा गंभीर
विज्ञापन
बांदा। महोबा की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल को कानपुर रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पहरा गौरिहार निवासी ओमकार (22), महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के किशोर गंज निवासी रोहित (25) व हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के भठुरी गांव निवासी अनुज (27) एक ही बाइक से रविवार की रात नौ बजे करीब बांदा से महोबा जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास महोबा की ओर से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक रोडवेज बस में फंस गई और उसकी चपेट में आकर ओमकार और रोहित की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मटौंध थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने ओमकार व रोहित को मृत घोषित कर दिया। अनुज को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। रोडवेज बस को थाने में खड़ा कराया गया है।
मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि हादसा खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। यह तीनों खड्डी पहरा गांव से किशोरगंज जाने के लिए निकले थे। दोनों मृतकाें के परिजनों को सूचना दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक ओमकार व घायल अनुज आपस में फुफेरे भाई हैं। मृतक रोहित अनुज का साला है। ओमकार जयपुर में रहकर काम करता था। चार भाइयों में बड़ा था। डेढ़ माह पहले घर आया था।