{"_id":"58c82ee94f1c1b361f32a8cd","slug":"two-killed-including-mobile-dealer-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में मोबाइल व्यापारी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में मोबाइल व्यापारी समेत दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में मोबाइल व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा आबकारी सिपाही व होमगार्ड समेत 27 राहगीर घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर होली के मौके पर नशा किए हुए थे। हेलमेट न लगाने की वजह से सभी के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान निवासी मोबाइल व्यापारी अनिल गुप्ता (30) पुत्र संपतलाल सोमवार रात सिविल लाइन निवासी अपने साढ़ू दिनेश गुप्ता (35) पुत्र बद्री गुप्ता के साथ ससुराल अतर्रा से होली खेलकर बाइक से लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरिया मिर्दहा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकराने पर अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिनेश महोबा में आबकारी सिपाही पद पर तैनात है। मृतक अनिल अपने पीछे पत्नी व पांच माह का पुत्र छोड़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरी घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा कबौली गांव निवासी अकबर (19) पुत्र बल्लू अपने ममेरे भाई दिलशाद उर्फ लाल बाबू के साथ सोमवार की रात बाइक पर गांव लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग में अतर्रा कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने पीछे से आ रहे चौपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-100 पुलिस जवानों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां अकबर की कुछ देर बाद मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दिलशाद को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी श्रीनारायण तिवारी (26) पुत्र झल्लू प्रसाद सोमवार को दोपहर दूध बेचकर लौटते समय गांव के अंधे मोड़ पर बाइक के पेड़ से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी सुरेश कुमार (30) पुत्र कंधी अपने भतीजे उदयभान (25) पुत्र इंदल प्रसाद के साथ गांव से तिंदवारी आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़वा डेरा के पास बाइक के पेड़ से टकरा जाने से दोनों घायल हो गए।
दूसरी घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा गांव निवासी राहुल यादव (26) पुत्र रामचंद्र सोमवार को शाम बाइक से गिरकर घायल हो गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन ग्रामीण के मजरा कोरिहा पुरवा गांव का संदीप (18) पुत्र रामविलास अपने पड़ोसी शिवलोचन (14) पुत्र शिवमोहन के साथ ननिहाल बिसंडा जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए। एक अन्य घटना में शहर के कांशीराम कालोनी (हरदौली) निवासी राकेश (27) पुत्र कालका सोमवार को शाम पड़ोसी बबलू (30) के साथ सर्किट हाउस के नजदीक बाइक खंती में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा गांव निवासी आरती (18) पुत्री रमेशचंद्र बाइक की टक्कर से घायल हो गई। बाइक सवार लड़ाका पुरवा निवासी सुरेश (22) पुत्र प्रताप व उसका दोस्त राजकुमार (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी देवेंद्र सिंह पटेल (18) पुत्र विकास पटेल अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल (19) पुत्र जगदीश के साथ गांव आते समय बाइक फिसलने से घायल हो गए। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के लाई मंडी निवासी अंकित गुप्ता (16) पुत्र छोटेलाल सोमवार को रात पैदल घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक सवार विपिन वर्मा उर्फ मोनू (20) पुत्र रमेशचंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मोनू महोतरा ग्राम प्रधान का पुत्र है।
एक अन्य घटना में ओरन कस्बा निवासी राममूरत (30) पुत्र सुखलाल प्रकाश सोमवार को शाम सिंहपुर गांव से लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अरथरा गांव निवासी जयकिशोर (18) पुत्र जयकरन सोमवार को शाम गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी जगदीश (20) पुत्र दादूराम अपने दोस्त बच्छराज (22) रामलाल व बच्चीलाल (35) पुत्र शिवगोपाल के साथ एक ही बाइक पर देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के मौदहा गांव निवासी श्यामबाबू (19) पुत्र महेश्वरी प्रसाद सोमवार को शाम बबेरू जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी होमगार्ड जगदीश प्रसाद (41) पुत्र रामाधार सोमवार को रात साइकिल पर ड्यूटी करने मंडल कारागार आ रहा था। शहर सीमा के नजदीक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव का रोशन (24) पुत्र रामेश्वर सोमवार को शाम बाइक पर तिंदवारी से यहां आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्ना मवेशियों से टकरा कर घायल हो गया। एक अन्य घटना में बबेरू कस्बा निवासी मयंक (9) सोमवार को शाम दरवाजे पर खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। दूसरी घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के भुजवन पुरवा निवासी अर्जुन (30) अपनी पत्नी संगीता (25) व पुत्र छोटू (11) के साथ सोमवार को शाम पीछे से आ रही अज्ञात जीप ने टक्कर से सभी घायल हो गए।