सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बदौसा/बेंदा। सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत हो गई। उधर, यात्री प्रतीक्षालय से तेजरफ्तार बाइक टकरा जाने से उस पर सवार युवक की मौत हो गई और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर कर दिया गया। बदौसा के चंद्र नगर निवासी रामदयाल (38) पुत्र मइयादीन नरैनी ब्लाक के गजपतिपुर खुर्द में सफाई कर्मी था। वह एक अन्य सफाई कर्मी अनिल (35) पुत्र कल्लू (बरछा-ब) के साथ शनिवार की रात नरैनी ब्लाक से वापस आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा से कुछ दूर अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी, अतर्रा ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ देर बाद रामदयाल ने दम तोड़ दिया। अनिल को कानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए गए। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटना में रविवार को दोपहर फतेहपुर जिले के सरदारपुर (बिंदकी) गांव निवासी रामचंद्र (24) पुत्र गंगा प्रसाद अपने साले सोहन (40) निवासी परेठी (ललौली) के साथ बाइक पर पत्नी की दवा लेने सिंहपुर गांव जा रहा था। तिंदवारी रोड पर भुजरख मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। दोनों खून से लथपथ और बेहोश अवस्था में देर तक पड़े रहे। खबर मिलने पर पूर्व प्रधान विवेक सिंह और तिंदवारी थाना पुलिस ने उन्हें पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर हालत में दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। रास्ते मेें रामचंद्र की मौत हो गई। कोई बाइक सवार हेलमेट नही पहने थे।
उधर, पनवाड़ी (महोबा) निवासी नफीस अंसारी (25) पुत्र रशीद अंसारी रविवार को सुबह यहां (मर्दन नाका) अपने बीमार ससुर को देखने आया था। वापस घर जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में पेड़ से टकराकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में अतर्रा के भुजियारी पुरवा निवासी संपत (45) पत्नी छोटा शहर के बाबूलाल चौराहे में रोडवेज बस से उतरते समय पिछला पहिया पैर में चढ़ जाने से कुचल कर घायल हो गया।