{"_id":"584c44ff4f1c1bf95944bb73","slug":"two-injured-in-car-collision-quad-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर से कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आईं। अन्य सड़क हादसों में चार राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव निवासी मोहम्मद हंजला (25) पुत्र पीर अली शनिवार को दोपहर कार से बांदा से गांव जा रहा था। कार सैय्यद याहया (26) पुत्र कासिफ अली चला रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के राम गुलाम का पुरवा बाईपास के नजदीक ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। चालक समेत कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक कनवारा गांव निवासी राजकरन (28) पुत्र मन्नू भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझ कर टक्कर मारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में सर्किट हाउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज (40) पुत्र नत्थू निवासी मनीपुर (गिरवां) शनिवार को सुबह बाइक पर सर्किट हाउस से बाजार आते समय चिल्ला रोड पर एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, मौदहा (हमीरपुर) निवासी रामबाई (45) पत्नी नारायण रिश्तेदारी में पैदल जाते समय सिविल लाइन में बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
गौरिहार (छतरपुर) निवासी धर्मेंद्र (26) पुत्र मोहन शनिवार की रात बारात से वापस बाइक पर घर जाते समय मवेशी से टकरा कर घायल हो गया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी कमलेश (24) पुत्र हरी प्रसाद यादव शुक्रवार को रात बाइक पर गांव जाते समय सिमौनी गांव के नजदीक बाइक पेड़ से टकरा जाने से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।