{"_id":"65ac169cda642283a9021294","slug":"two-including-farmer-died-due-to-cold-banda-news-c-212-1-sknp1006-6373-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ठंड से किसान समेत दो ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ठंड से किसान समेत दो ने तोड़ा दम
Sun, 21 Jan 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान समेत दो लोग ठंड का शिकार हो गए। किसान का शव खेत में पड़ा मिला तो मजदूर ने बैंक के बाहर दम तोड़ दिया। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बछनी का पुरवा व तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बे में घटनाएं हुई।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बछनी का पुरवा निवासी किसान गया प्रसाद (65) शनिवार को सुबह खेत में फसल देखने के लिए गए थे। ठंड की वजह से वह वहीं गिर पड़े। बगल में स्थित खेत में उनके भाई शिवमंगल भी खेत देखने गए थे। उन्होंने उसे जमीन में पड़ा देखा तो फौरन अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया।
भाई शिवमंगल ने बताया कि गया प्रसाद के एक पुत्र अनिल व पांच पुत्रियां हैं। घर में पत्नी रमकलिया है। तीन बीघा जमीन है। गया प्रसाद खेती करते थे। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि परिजन सर्दी लगने की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी देवीदीन (58) शनिवार को सुबह अपने काम से तिंदवारी स्थित बंधन बैंक गए थे। वहां काम के बाद वह बैंक से जैसे ही बाहर निकले, ठंड के कारण गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो तुरंत तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भतीजे नीरज ने बताया कि वह भूमिहीन थे। मजदूरी करते थे। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पत्नी शकुंतला है। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि परिजन सर्दी से मौत की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।