फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two hundred bighas of paddy crop submerged due to lack of drainage

Banda News: जल निकासी न होने से दो सौ बीघा की धान फसल जलमग्न

Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two hundred bighas of paddy crop submerged due to lack of drainage
नरैनी। कस्बे के बांदा मार्ग पर पेट्रोल पंप से नहर पुल तक करीब 200 बीघे कृषि भूमि में जल निकासी की व्यवस्था न होने से धान की फसल करीब 15 दिनों से पानी में डूबी है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से फसल सड़ने लगी है। किसानों ने इस बार पूरी फसल नष्ट होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक पहले भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या होती थी, लेकिन पानी कुछ समय बाद निकल जाने से फसल बच जाती थी। इस बार लंबे समय से पानी भरा होने के कारण खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि बांदा मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे बना नाला तोड़ दिया था। बचा हुआ नाला भी सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन समतल कराने के लिए समाप्त कर दिया। इससे बारिश और खेतों का पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

किसान नत्थू, रामपाल, ओमप्रकाश, कल्लू और रामआसरे ने बताया कि जल निकासी न होने से धान की फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने, फसल क्षति का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed