फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two hours of worship of Mahalaxmi

महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त दो घंटे

Sat, 26 Oct 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two hours of worship of Mahalaxmi
धन और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी की रविवार को शुभ मुहूर्त शाम 6.45 से 8.45 बजे तक के बीच में पूजा की जाएगी। इसी के बाद दीपकों से हर एक घर द्वार जगमगा उठेगा। घरों को रंग-रोगन और साफ-सुथरा करके पूजा की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित हर्षित महाराज ने बताया कि रविवार को लक्ष्मी पूजन का समय दो घंटे रहेगा। काली पूजन रात 12 से दो बजे तक और सरस्वती पूजन तड़के चार से छह बजे तक होगी।
विज्ञापन

अमावस्या रविवार को 11.45 से शुरू होकर सोमवार को 10.44 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि गृहस्थ लोग लक्ष्मी-गणेश की छोटे कद की अलग-अलग प्रतिमाओं का पूजन करें। गणेश की सूड़ सामने की ओर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार सिद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं जुड़ी हों और सूड़ दाहिनी ओर हो तो लाभकारी रहेगा। पहले कलश बनाकर गणेश-लक्ष्मी का पूजन करें। हवन करने पर व्याधियां दूर होती हैं। लक्ष्मी व गणेश की कृपा बरसती है। घर में सिंदूर व घी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। व्यापारी वर्ग चावल के साथ इसी का तिलक धारण करें।

पटाखा मुक्त दिवाली के लिए सरकारी और गैर सरकारी कोशिशों के बीच यहां मंडल मुख्यालय में पिछले वर्षों की तरह आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं।
शहर के जीआईसी ग्राउंड में पटाखा बाजार लग गया है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी आतिशबाजी से दिवाली की रात शहर का आसमान रंगीन करेगी। कस्बों में भी आतिशबाजी की दुकानें सजी हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed