फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two friends riding a bicycle died after being crushed by a DCM

Banda News: डीसीएम से कुचलकर साइकिल सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 19 Jul 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bicycle died after being crushed by a DCM
बांदा। बांदा-बहराइच हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पपरेंदा पुलिस ने तिंदवारी के परसौड़ा गांव के पास ट्रक को रोककर ट्रक चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीएम मिर्ची लादकर महाराष्ट्र जा रहा था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे करहिया गांव निवासी समर सिंह (18) साथी नंदकिशोर (25) के साथ साइकिल से लामा गांव आया था। दोपहर में दोनों साइकिल से घर वापस जा रहे थे, करहिया मोड़ पर कानपुर की ओर जा रहे मिर्ची लदे डीसीएमए ने उन्हें रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

समर सिंह के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि बेटा दो भाइयों व तीन बहनों में चौथे नंबर का था। वह आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। घटना के बाद मां मंजू बेहाल हैं। नंदकिशोर के पिता लल्लू कोरी ने बताया कि बेटा चार भाइयों में सबसे बड़ा था। चार वर्ष पहले बेटे की शादी तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोखरही गांव में हुई थी। बहू रेशमा गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार साइकिल नंदकिशोर चला रहा था। इधर, देहात कोतवाली पुलिस की सूचना पर चौकी प्रभारी पपरेंदा रामू सिंह यादव ने परसौड़ा गांव के पास ट्रक को रोक लिया। डीसीएम मालिक बड़ागांव मछरिया निवासी दीपनारायण और चालक प्रदीप तिवारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed