फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two friends died due to car collision on the highway

Banda News: हाईवे पर कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Wed, 18 Oct 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two friends died due to car collision on the highway
चित्रकूट। मजदूरी करने मुख्यालय आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसा झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर कोतवाली अंतर्गत कालूपुर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

रैपुरा थानाक्षेत्र के बगिया पुरवा मदना निवासी महेश उर्फ पप्पू यादव (32) अपने दोस्त पडरी गढ़ीकला मदना निवासी लक्ष्मण राजपूत (25) के साथ मंगलवार सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से मुख्यालय आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालूपुर गांव के पास पुलिया पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार महेश कार में फंस गया, जबकि लक्ष्मण लगभग 25 मीटर दूर जाकर गिरा। देखते ही हाईवे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल लाते समय लक्ष्मण ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके से कार व बाइक को कब्जे में लेकर सड़क किनारे खड़ा कराया गया है। मृतक लक्ष्मण के पिता धर्मपाल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed