{"_id":"65f1ffd3767d59213f094ae4","slug":"two-friends-crushed-by-tractor-one-dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-108118-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत
Thu, 14 Mar 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
बांदा। सड़क किनारे पान की गुमटी पर खड़े दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल को कानपुर भेजा गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के करुहिया पुरवा निवासी राहुल वर्मा (25) अपने पड़ोसी मित्र अमरजीत (22) के साथ उसके भाई की ससुराल बिलगांव में एक कार्यक्रम में गए थे। मंगलवार की शाम छह बजे घर आ रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव के मोड़ पर वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर गुमटी से पान सुपाड़ी लेने लेने लगे। तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। जिससे राहुल वर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अमरजीत गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने रात में उसे बिसंडा पीएचसी से कानपुर के लिए रेफर किया है। पिता रामसजीवन ने बताया कि तीन भाई व तीन बहन में सबसे छोटा अविवाहित था। घर में मां छिदनी है।