{"_id":"680a7d4663365563f004c5b9","slug":"two-farmers-houses-burnt-down-due-to-sparks-from-wires-banda-news-c-212-1-sknp1006-125506-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तारों से निकली चिनगारी से दो किसानों के घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तारों से निकली चिनगारी से दो किसानों के घर जले
विज्ञापन
अतर्रा। घर के ऊपर से निकले विद्युत तार से निकली चिंगारी से अलग अलग दो किसानों के घर मे आग लग गई।
कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के मजरा गयादीन का पुरवा निवासी किसान कमलेश के कच्चे रिहायशी मकान में गुरुवार की शाम करीब चार बजे बिजली तार से निकली चिनगारी से आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही आग पड़ोस में रहने वाले किसान रामचंद्र के घर तक पहुंच गई, जिससे उसके मकान में भी आग लग गई।
आग से दोनों किसानों के घर में रखा पूरा गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। इतना ही नही आग चपेट में आने से किसान कमलेश की दो भैंसों की झुलस कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल व पड़ोसियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। किसान ने बताया कि घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान के साथ घर में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद भी जलकर राख हो गया। 60 - 60 हजार कीमत की दो भैंसे आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस कर खत्म हो गई। साथ ही घर में रखा खाने पीने का सारा समान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृत भैंसों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। पीड़ित दोनों किसानों ने स्थानीय राजस्व प्रशासन से उन्हें आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।