फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two farmers committed suicide

बांदा, हमीरपुर में दो किसानों ने दी जान

Sun, 10 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 10 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
 Two farmers committed suicide
फसल गंवाने की गम में किसानों की जान गंवाने का सिलसिला थम नहीं रहा। ताजा घटना में दो और किसानों ने जान दे दी। एक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई तो दूसरा पेड़ पर फांसी से झूल गया। तीनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पहली घटना बांदा-कानपुर रेल मार्ग में अकोना रेलवे स्टेशन के पास हुई। मौदहा (हमीरपुर) प्रतिनिधि के मुताबिक खंडेह गांव के बैजनाथ के नाम 25 बीघे जमीन है। वह कुछ जमीन गिरवी रख दिल्ली में मजदूरी करता है। एक बेटा उसके साथ वहीं मजदूरी करता है। दूसरा बड़ा लड़का गजोधर (42) यहां खेती करता था। भाई राकेश ने बताया कि गजोधर सुबह बिना बताए घर से निकल गया, फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। बारिश और ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह बर्बाद होने से आर्थिक तंगी हो गई थी। एक लाख रुपये साहूकारों का कर्ज भी था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। वहीं ग्राम प्रधान बरातीलाल यादव ने बताया कि गजोधर ने 10 बीघे में चना व कुछ में गेहूं बोया था। घर में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर जीआरपी बांदा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पत्नी से इस घटना के संबंध में जानकारी चाही गई तो वह सिर्फ इतना कह पाई कि अब क्या होगा। फसल भी गई, कमाने वाला भी गया।

उधर, दूसरी घटना में बांदा के पैलानी तहसील के सांड़ी गांव में शनिवार की रात करीब 9 बजे किसान श्रीपाल निषाद (50) पुत्र परसदवा घर में किसी को कुछ बताए बगैर चुपचाप घर से निकल गया। रविवार को दोपहर उसका शव गांव के बाहर पेड़ में फांसी पर लटकता मिला।


समाजसेवी ऊषा निषाद ग्राम वासियों के साथ घटनास्थल पहुंची और एसडीएम व पैलानी थाने को सूचना दी। एसडीएम कहीं बाहर होने से मौके पर नहीं पहुंच सके। शाम को लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल की। घर वालों ने बताया कि लड़की की शादी और खेती के लिए गांव के लोगों से करीब एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed