फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two died in motorcycle collision

तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो की मौत

Thu, 17 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 17 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two died in motorcycle collision

तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक जाम लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।

विज्ञापन


पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासी अमीरुल खां (42) पुत्र यासीन खां अपने चाचा हमीद खां (44) पुत्र नूर खां के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने बाइक पर गोयरा (मटौंध) जा रहे थे। बांदा-नरैनी मार्ग पर मजरा तिजोला पुरवा (तिंदवारा) निवासी रज्जू (22) पुत्र रामदास अचानक सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


दोनों की बाइकें तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी भीषण हुई कि दानों बाइकें काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। हामिद खां और रज्जू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फोन पर सूचना देने पर 108 एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद अलीगंज चौकी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस को शव उठाने नहीं दिए। जाम लगाए ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसडीएम विनय कुमार पाठक व सीओ सिटी विनोद सिंह  घटनास्थल पहुंचकर मदद का भरोसा दिलाने का आश्वासन देने के बाद जाम खत्म हुआ और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया। घायल अमीरुल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed